मुजफ्फरनगर। शहर के बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब 5.45 बजे कूकड़ा निवासी देवेंद्र ने स्टेेशन मास्टर को फोन कर बताया कि बामनहेड़ी स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आ गया। स्टेशन मास्टर ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, मरने वाला युवक सफेद कुर्ता-पाजामा पहने था।