फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर गंभीर चूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर गंभीर चूक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर जहां एक तरफ पुलिस-प्रशासन द्वारा शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर फुलप्रूफ प्लान होने के दावे कर रहा है, वहीं कांवडिय़ों की सुरक्षा में गंभीर चूक भी होती दिखाई दे रही है। दरअसल, पिछले कुछ समय से अचानक कहीं बाहर से आए करीब दर्जन भर परिवारों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर ही नुमाइश ग्राउंड में अवैध रूप से डेरा डाल लिया है। आपसी बातचीत में समझ नहीं आने वाली बोली बोलने वाले उक्त अप्रवासी पूछताछ में खुद को बरेली का रहने वाला बता रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के नुमाइश ग्राउंड में करीब 20 दिन पूर्व जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी खत्म होने के साथ ही ग्राउंड के सभी गेट बंद कर दिए गए थे, तब से उक्त नुमाइश ग्राउंड की चाबी नुमाइश पंडाल में रहने वाले चौकीदार के पास है। सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनी खत्म होने के साथ ही दस से अधिक परिवारों ने नुमाइश ग्राउंड में अवैध रूप से डेरा डाल दिया है। इनके बारे में प्रशासन पूरी तरह से बेखबर बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक आपसी बोलचाल में उक्त लोग कहीं बाहर की भाषा में बात करते हैं, लेकिन जब कोई स्थानीय व्यक्ति वहां पहुंचकर उनसे बात करता है तो वे हिंदी में बात करते हुए खुद को बरेली निवासी बताते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान में चल रही ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा के दौरान एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम होने के दावे कर रहा है, लेकिन दूसरी ओर कांवड़ यात्रा मार्ग पर ही मौजूद नुमाइश ग्राउंड में अवैध रूप से तंबू गाड़कर रह रहे उक्त लोगों के संबंध में किसी ने भी कोई जानकारी हासिल करने या उनका वेरीफिकेशन करने की जरूरत तक महसूस नहीं की है। इस मामले में सीओ सिटी हरीश भदौरिया का कहना है कि इस संबंध में वे सिविल लाइन पुलिस से जांच पड़ताल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें