पुलिस ने छह गाय, दो बछडे़ मुक्त कराए
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान छह गाय और दो बछड़े मुक्त कराए हैं। इस दौरान दो आरोपी फरार हो गए, जबकि दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इन गोवंश को वध के लिए उत्तराखंड ले जाया जा रहा था। सभी को दो मिनी ट्रक में ठूंस कर भरा गया था। पकड़ेे गए आरोपी खुर्शीद बुढीनाखुर्द और दानिश निरधना है। फरार हुए आरोपी इकबालपुर निवासी काला और मोहिन बताए गए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोली मारने वाले को जेल भेजा
तितावी। खेड़ी दूधाधारी में सोनू को गोली मार कर घायल करने वाले आरोपी अमरदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को सोनू को गोली मारी थी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया था।
हत्यारोपी पकड़ा
तितावी। पुलिस ने मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली से हत्या के मामले मे वांछित चल रहे एक आरोपी भूरा पुत्र जमील को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।