फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फैक्ट्रियों नोटिस भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फैक्ट्रियों को नोटिस भेजा
विज्ञापन

सिखेड़ा। फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल युक्त वेस्टेज स्लज को फैक्ट्री मैनेजमेंट खुले में निस्तारित कर रहे हैं। निराना प्रदूषण नियंत्रण समिति के महासचिव की शिकायत पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा भगवती फैक्ट्री से निकलने वाले वेस्टेज स्लज को मानक के अनुुरूप निस्तारित करने के लिए नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

निराना प्रदूषण नियंत्रण संघर्ष समिति महासचिव प्रवेश पाल ने फैक्ट्रियों से निकलने वाले वेस्टेज स्लज से जलवायु प्रदूषण फैलने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वेस्टेज की सैंपल लेकर जांच के लिए केंद्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ में जमा कराया गया था। इसकी जांच रिपोर्ट में कॉपर जिंक आयरन मिलने की पुष्टि की गई है। जिससे भूगर्भ और प्रदूषण के लिए हानिकारक माना गया। जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में भगवती सहित कई फैक्ट्रियों को खुले में वेस्टेज स्लज को मानक के अनुरूप निस्तारित करने का जवाब दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय देकर किसी अनहोनी के लिए जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। प्रदूषण नियंत्रण संघर्ष समिति के महासचिव प्रवेश पाल ने बताया कि फैक्ट्रियां अब भी क्षेत्र में मुख्य मार्ग और गांव में वेस्टेज को खुले में निस्तारित करने से भूगर्भ को नुकसान पहुंचा रही है। गांव में दो बार मेडिकल कैंप लगाया लगाए गए, जिसमें बहुत लोगों को भयंकर खुजली और कैंसर जैसी बीमारियों से मौत होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें