फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर सदन प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। मेपल्स अकादमी कांधला रोड बुढ़ाना में पारिवारिक संबंधों में मधुरता लाना विषय पर अंतर सदन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में पटेल सदन विजयी घोषित हुआ।
विज्ञापन

कस्बे के कांधला रोड मेपल्स अकादमी कांधला रोड बुढ़ाना में बुधवार को पारिवारिक संबंधों में मधुरता लाना विषय पर लघु नाटिका के माध्यम से अंतर सदन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के चारों सदनों ने भाग लिया। लघुु नाटिका के माध्यम से बच्चों ने प्रस्तुति करके बताया कि संबंधों को कैसे मधुर बनाया जाता है। परिवार के बीच मधुर संबंध जीवन को आनंदमयी बनाते हैं। इस प्रतियोगिता में पटेल सदन विजयी घोषित हुआ। निर्णायक मंडल की रीतू मनचंदा व क्षितिज श्रीवास्तव ने अपना निर्णय सुनाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजीव गर्ग ने बच्चों को उपहार देकर उत्साहित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें