फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद नसीम एडवोकेट अध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। टैक्सेशन बार एसोसिएशन खतौली की बैठक में सर्वसम्मति से मोहम्मद नसीम को अध्यक्ष चुना गया। टैक्सेशन बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नासिर अंजुम एडवोकेट के कार्यालय पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी कार्यकारिणी का गठन करते हुए मोहम्मद नसीम को अध्यक्ष, नौशाद अली चौहान को उपाध्यक्ष, अंजलि शर्मा को सचिव, मोहम्मद शादाब को सहसचिव तथा कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार जैन, हर्ष विजय अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


खंभों से होर्डिंग्स व बैनर उतवाए
जानसठ। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने मंगलवार को कर्मचारियों व पुलिस बल को साथ लेकर सरकारी खंभों पर लगे होर्डिंग्स, बोर्ड व बैनरों को हटवाया। ईओ ने बताया कि सरकारी संपत्तियों और विद्युत पोलों पर बोर्ड लगाकर किए गए अतिक्रमण को खतौली तिराहे से शुरुआत कर सभी हटवा दिया गया है, दोबारा सरकारी संपत्तियों पर बोर्ड लगा कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने में कोई पक्षपात नहीं किया गया है। अतिक्रमण हटवाने में मोहम्मद इरफान, लोकेश वर्मा, अमित चौहान, जितेंद्र कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें