फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
12 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा
विज्ञापन

मीरापुर। विद्युत निगम के अवर अभियंता विनीत कुमार सैनी, सर्वेश कुमार, लाइनमैन नाजिम, वजीर हैदर आदि ने कस्बे के मोहल्लों में औचक निरीक्षण कर बिजली चोरी पकड़ी। 12 उपभोक्ताओं के विरुद्ध बिजली चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जेई के अनुसार मोहल्ला मुश्तर्क निवासी इलियास, नमक मंडी निवासी विपिन कुमार, नवाब पट्टी निवासी मुस्तकीम, दिलशाद, सगीर अहमद, कमलियान निवासी शमीम, यासीन, अशरफ, पंजाबी कॉलोनी निवासी कपिल कुमार, कैथोड़ा निवासी साजिद, सत्तार, यूनुस के विरुद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
मीरापुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम का बिजनौर से मुजफ्फरनगर जाते समय मीरापुर बाईपास के एक रेस्टोरेंट पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुटें। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, हाजी लियाकत, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, मुकेश चौधरी, वसी अंसारी, चंदन चौहान, जिया चौधरी, नगर अध्यक्ष जीशान शिबली, गय्यूर मेवाती, डॉ. सरताज बेग, यामीन सभासद, जहीर राव, शहजाद कुरैशी, मुन्ना, जान मोहम्मद मेवाती, राहुल वर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। स्वागत के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष का काफिला कैराना की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें