शुगर मिल से जगपाल और अमित त्यागी डायरेक्टर नामित
मंसूरपुर।
गन्ना विकास परिषद मंसूरपुर के लिए शुगर मिल द्वारा दो किसानों जगपाल जोहरा व अमित त्यागी चांदपुर को डायरेक्टर नामित किया गया है। इन डायरेक्टरों का मिल अधिकारियों व किसानों ने स्वागत किया। इन डायरेक्टरों ने किसानों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
सोमवार को गन्ना विकास परिषद के डायरेक्टर चुनाव में सात डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। गन्ना विकास परिषद के लिए दो डायरेक्टर शुगर मिल द्वारा नामित किए जाते हैं। शुगर मिल ने जगपाल व अमित त्यागी को डायरेक्टर नामित किया है। दोनों डायरेक्टरों का मंगलवार को गन्ना विकास परिषद व शुगर मिल में अधिकारियों व किसानों द्वारा स्वागत किया गया। इस तरह से गन्ना विकास परिषद में भी मंसूरपुर गन्ना समिति के चेयरमैन अरुण बालियान गुट ने एक तरफा परचम लहराया है। 15 अप्रैल के आसपास परिषद के चेयरमैन का चुनाव होगा। परिषद के सभी डायरेक्टरों ने परिषद के चेयरमैन के लिए रुपेंद्र मोलाहेड़ी के नाम का समर्थन किया है। मंगलवार को स्वागत समारोह में गन्ना समिति के चेयरमैन अरुण बालियान, डायरेक्टर रुपेंद्र मोलाहेड़ी, नरेश कुमार, अजय, ओएन तिवारी, गन्ना प्रबंधक मुनेश कुमार, वाीिसक आदि शामिल रहे।