स्कूल में खेल प्रतियोगिता का समापन
मोरना। मोरना में शुक्रताल मार्ग पर स्थित इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन का शुभारंभ देशभक्ति गीतों के साथ किया गया, जिसमें हिमानी, शुभांगी, वंशि, खुशी, तनु, अंशु, हर्ष, अक्षित, अंशिका, वंशिका, फिजा, नंदनी, तनु, नेहा, रश्मि, नवजोत, तनु, शिवांगी, अरशी, हिमानी, यशिका बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो व वॉलीबाल का फाइनल हुआ। खो-खो प्रतियोगिता में अरावली हाउस प्रथम व शिवालिक हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी में नीलगिरि हाउस ने अरावली हाउस को हराकर बाजी मारी। वॉलीबाल मैच में विंध्याचल हाउस ने अरावली हाउस को हराकर फाइनल जीता। तीनों टीमों के कप्तान अंशुल चौहान, प्रशांत, उदित सहित अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर डायरेक्टर शिक्षाविद् डा. उदयवीर सिंह ने कहा कि खेलों से प्रतिस्पर्धा के साथ परस्पर समन्वय की भावना को बढ़ावा मिलता है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी खेलों से लाभ मिलता है। इस मौके पर विवेक तोमर, विराज तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रीता शर्मा, रेखा शर्मा, चंद्रा, पूजा, अंजलि शर्मा, सीमा, नेहा, प्रीति, वंदना, अनिरुद्ध, प्रवीण, सददाम, अनस, राकेश कुमार, अजय गुप्ता, विनोद, वैशाली का विशेष सहयोग रहा।