विचार गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कालेज में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में नव प्रवर्तकों की खोज को प्रोत्साहित करने के लिए एक दिवसीय विचार गोष्ठी हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य रमेशचंद शर्मा व समन्वयक डॉ विकास कुमार ने किया। चरथावल, बघरा, शाहपुर, बुढ़ाना, पुरकाजी ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया।
ब्लड टेस्ट कैंप
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के महिला क्लब में ब्लड टेस्ट का कैंप लगा। संयोजक सरिता प्रकाश ने बताया कि करीब सौ लोगों का टेस्ट कराया गया। सभी को दवाईयां दी गई। डा अनुराधा अग्रवाल की देखरेख में कैंप लगा। रचना गोयल, अनिता जिंदल, मोनिका गोयल आदि का सहयोग रहा।
दो बहनों से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बहनों के साथ गांव के कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की है और विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने घटना की तहरीर लेकर आरोपी नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
निर्मला देशपांडे को श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। पूर्वी पाठशाला में उत्तर प्रदेश आचार्यकुल द्वारा पूर्व राज्यसभा सांसद निर्मला देश पांडे की 10 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला महिला चिकित्साधिकारी डॉ अमिता गर्ग रही। इस दौरान होतीलाल शर्मा, सीताराम, सुरेंद्रपाल, ब्रजपाल, अनुराधा शर्मा, ममता, सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।