पालिका की टूटी नींद, नालों की सफाई प्रारंभ
मुजफ्फरनगर। शहर के गंदगी से अटे नालों की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने पर नगर पालिका की नींट टूट गई। नगर पालिका ने आनन फानन में रुड़की रोड पर अंजुमन पैलेस के सामने से नाले की सफाई अभियान शुरू किया। ईओ विकास सैन ने अपनी देखरेख में नाले की सफाई कराई। नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने अभियान का निरीक्षण किया।
नगर पालिका क्षेत्र में 99 नाले हैं, जिनसे शहर के पानी की निकासी होती है। 24 नाले बड़े और 75 नाले छोटे हैं। इन नालों की सफाई न होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित है। अभी तक नालों की सफाई न होने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। मंगलवार को नगर पालिका ईओ विकास सैन सफाई कर्मचारियों के साथ रुड़की रोड स्थित अंजुमन पैलेस के सामने पहुंचे। यहां से नाला सफाई अभियान शुरू किया। टीम ने नावल्टी चौक तक नाले की सफाई कराई। ईओ ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि नालों की सफाई सहीं तरह से होनी चाहिए। नाला सफाई में कोई लापरवाही मिली तो संबंधित सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने वार्ड 35, 37,40, 47 का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ईओ को निर्देश दिए।