फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा पीड़ितों का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दंगा पीड़ितों का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय मजदूर सभा ने शाहपुर के दंगा पीड़ितों की बस्ती को नगरीय क्षेत्र में शामिल करने की मांग की। दंगा पीड़ितों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए सरकारी सुविधाएं देने की भी मांग की।
विज्ञापन

शाहपुर कस्बे की बाहरी कालोनियों में बसे दंगा पीड़ितों ने पीएम आवास योजना के लाभ की मांग को लेकर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। दंगा पीड़ितों ने बताया कि उनका राशन कार्ड, पहचान पत्र और आधार कार्ड शाहपुर कस्बे के ही बने हैं। पीएम आवास योजना के पात्रों में उनका चयन हो गया है। कुछ लोग यह नहीं चाहते कि उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ मिले। जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे दंगा पीड़ितों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में सभा के पदाधिकारियों ने सरकारी कार्यालयों से भ्रष्टाचार खत्म करने, गरीबों के राशन कार्ड बनवाने, दंगा बस्तियों में निवास करने वाले लोगों को नगरीय निकायों में शामिल कराने, किसान और मजदूरों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करने, पेंशन दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में गीता कुमार यादव, सलीम, हारून, इस्लाम, लतीफ, इस्राइल, उस्मान, इमरान, इलियास, साबरा, वरीसा, यासमीन, शबीना, खुर्शीदा, रिहाना, मोना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें