फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार मृतक किसान के परिजनों से मिलने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। भूमि अधिग्रहण का रेलवे महकमे से मुआवजा न मिलने तथा बैंक का कर्ज भी चुकता नहीं होने से तनाव में आए किसान की सदमे में रविवार सुबह मौत हो गई थी। तहसीलदार अमित कुमार मृतक किसान के पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। तहसीलदार ने परिजनों को सांत्वना देते हुए मुआवजा दिलवाए जाने के लिए अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव मढ़करीमपुर निवासी 37 वर्षीय मूलचंद पुत्र मानसिंह की तनाव के चलते सदमे में मौत हो गई थी। मृतक किसान को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा तक नहीं मिल सका। किसान पिछले कई दिनों से एसएलओ दफ्तर के चक्कर काट रहा था। भूमि विकास बैंक अधिकारियों ने भी किसान से कर्ज चुकता करने का दबाव बनाया तो वह तनाव में आ गया था। जिस कारण किसान की सदमे में मौत हो गई। सोमवार को जानकारी मिलने पर तहसीलदार अमित कुमार राजस्व टीम के साथ गांव में पहुंचे। तहसीलदार ने पीड़ित परिजनों से किसान की मौत के बारे में पूछताछ की। परिजनों व ग्रामीणों का कहना था कि किसान की सदमे में मौत हुई है। ग्रामीणों ने तहसीलदार से पीड़ित परिजनों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। जिस पर तहसीलदार ने कहा कि वे इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराकर मुआवजा दिलवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें