श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में बीबीए विभाग की वार्षिक उत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। प्रियांशी त्यागी और आदित्य सिसौदिया विजेता घोषित हुए।
संस्था चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, आभा कुलश्रेष्ठ, डॉ. आरएस सक्सेना, डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. पूनम शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य, नाटक, गायन एवं वाद-विवाद की प्रतियोगिताएं कराई गई। अतिथियों ने छात्राओं में प्रियांशी त्यागी एवं छात्रों में आदित्य सिसौदिया को विजेता घोषित कर ट्रॉफी देेकर सम्मानित किया। डॉ. कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से जहां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभाओं को दिखाने का मौका मिलता है, वहीं उनके सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होती है। डॉ. सक्सेना ने विद्यार्थियों को वाद-विवाद प्रतियोगिता के महत्व को बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया। अभिषेक बागला, कपिल धीमान, हिमांशु वर्मा, पंकज कौशिक, तबस्सुम, अपूर्वा मित्तल आदि मौजूद रहे।