हरियाणवी, राजस्थानी गीतों पर दर्शक झूमे
मुजफ्फरनगर। जनता इंटर कॉलेज पचेंडा कलां के मैदान में हुए रागिनी कंपीटिशन में प्रसिद्ध लोक गायिका एवं डांसर प्रीति चौधरी ने जमकर धमाल मचाया। उसकी पार्टी के कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
शहीद बचन सिंह एवं स्वर्गीय अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय रागिनी कंपीटिशन हुआ। मंगलवार को राजस्थान की लोक गायिका एवं डांसर प्रीति चौधरी एंड पार्टी ने मंच पर रागिनी और डांस की प्रस्तुति दी। प्रीति का नृत्य देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण जुटे। प्रीति ने रागिनी में कई मशहूर किस्सों के अलावा देशभक्ति के तराने भी प्रस्तुत कर दर्शकों में देश भक्ति का जज्बा भरा। हरियाणवी एवं राजस्थानी गीतों पर दर्शक भी खूब झूमे। दो दिवसीय दंगल और रागिनी कंपीटिशन के समापन अवसर पर कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजक अर्जुन पहलवान ने सभी का आभार जताया। इस दौरान चौधरी धर्मवीर सिंह, रामपाल सिंह, नकुल, मांगेराम पहलवान, युसुफ प्रधान, बिजेंद्र मुखिया, मोनिका सिंह, अनुज पहलवान, भोपाल सिंह, किशन सिंह, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, अभियन्यु, रितिक, नितिन, दुष्यंत सिंह, अमित, मिंटू, शक्ति सिंह, सहदेव सिंह, दिनेश आदि मौजूद रहे।