फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भलवा में दो मकान गिरे, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भलवा में दो मकान गिरे, एक बालक घायल
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव भलवा में दो कच्चे मकान गिरने से एक बालक घायल हो गया। घायल को खतौली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव भलवा में रविवार की सुबह उम्मेद का कच्चा मकान पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण भरभराकर गिर गया। मकान में उम्मेद का परिवार सो रहा था। जैसे ही मकान की कड़ी टूटी वह उसकी पत्नी और दो बच्चे तो बाहर निकल गए। हालांकि उसका एक पुत्र अनस (12) मलबे में दब गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर बालक को मलबे से बाहर निकाल कर गांव में निजी चिकित्सक को दिखाया। इसके बाद उसे खतौली में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर, गांव निवासी राशिद का कच्चा मकान भी गिर गया। ग्रामीणों ने दोनों मकान गिरने की सूचना हल्का लेखपाल को दी है। ग्रामीणों ने दोनों परिवारों की आर्थिक सहायता करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें