फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, सड़कों पर पानी भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। तीन दिन से हो रही लगातार वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
शुक्रवार के दिन से लगातार हो रही वर्षा से जहां ईख की फसल के अलावा अन्य खेती को लाभ हुआ है। वहीं लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों को नगर से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर जलभराव हो गया। दो दिन की वर्षा से भारी वाहनों ने सड़क को उधेड़ कर रख दिया है, जिससे सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, नगर में कई मोहल्लो में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें