फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल(मुजफ्फरनगर)। दो दिन से हो रही बारिश से कस्बे एवं क्षेत्र के दो दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। निगम के कर्मचारी पूरे दिन जलालाबाद तक फाल्ट ढूंढने में जुटे रहे, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। दूसरी ओर, बारिश से खेतों में खड़ी फसलों के लिए बेहतर माना जा रहा हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार से पड़ रही बारिश से बड़ी लाइन में फाल्ट आने के कारण कस्बे सहित आसपास के गांवों की आपूर्ति ठप है। जिस कारण लोगों के सामने पेयजल का संकट गहरा गया है। निगम के कर्मचारी फाल्ट तलाश करने में करीब 15 घंटे से जुटे है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई है। उधर, गन्ना, धान, ज्वार और बाजरा की फसल के लिए बिन हवा की बारिश संजीवनी साबित हुई है। प्रगतिशील किसान अरविंद मलिक और रोहताश कश्यप ने बताया कि कुछेक क्षेत्र में हवा में धान की फसल गिरने से मामूली नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से ईख बुवाई में जरूर विलंब होगा। सुशील और पिंटू ने बताया कि चरथावल की मशहूर गोभी की फसल को हल्की बारिश के कारण अभी कोई नुकसान नहीं है। किसान दीपचंद सैनी, सुनील त्यागी, सुरेंद्र, मुकेश कुमार छिमाऊ, रविंद्र बुढ़ाखेड़ा, मोहन सिंह बिरालसी का कहना हैं कि काफी इंतजार के बाद हुई बारिश से किसानों को डीजल पंप चलाकर की जाने वाली महंगी सिंचाईं से मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें