फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटूराम कॉलेज में अभिभावक शिक्षक समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के भविष्य में माता-पिता की अहम जिम्मेदारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छोटूराम डिग्री कॉलेज में अभिभावक-शिक्षक समागम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने कहा कि बच्चों के भविष्य में शिक्षकों के साथ माता-पिता की भी अहम जिम्मेदारी होती है। प्राचार्य ने कहा कि शैक्षणिक वातावरण उन्नयन को अभिभावकों के साथ बैठक बुलाई गई है। महाविद्यालय के शिक्षक से लेकर प्रत्येक कर्मचारी बच्चों का भविष्य संवारने में लगा है, लेकिन अभिभावकों का भी दायित्व बनता है। बच्चा महाविद्यालय में आ रहा है या नहीं इस बात का ध्यान अभिभावक को रखना है। डॉ. विजय ढाका, डॉ. हरेंद्र सिंह सिरोही, डॉ. एनके पुरुथी, डॉ. एके सिंह, डॉ. अवनीश, डॉ. गिरीराज किशोर, डॉ. आईजे सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


मनीष मिस्टर फ्रेशर, पल्लवी मिस फ्रेशर बनी
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में नवागंतुक छात्रों का स्वागत एवं पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों का विदाई समारोह हुआ। मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार रहे। डॉ. आलोक गुप्ता ने विचार रखे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एमसीए प्रथम के मनीष कुमार एवं एकांश माहेश्वरी मिस्टर फ्रेशर, पलक मित्तल एवं अनवी राठी मिस फ्रेशर, मिस्टर चार्मिंग अब्दुल कादिर, मिस चार्म अंशी त्यागी का चयन हुआ। मिस फेयरवेल वर्णिका जैन, मिस्टर फेयरवेल सनत भारद्वाज, मिस्टर डिसेंट मोईन खान, मिस्टर नटखट राशिद सैफी घोषित किए। निर्णायक मंडल में मोनिका जैन, पारुल कुमार, जितेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें