फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचेत मिले वृद्घ ने कुछ देर में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अचेत मिले वृद्ध ने दम तोड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनरगर। सुजडू चुंगी के पास अचेत अवस्था में पड़े मिल वृद्ध ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। इस संबंध में मृतक के हुलिए समेत आसपास के थानों की पुलिस को सूचना दे दी है, ताकि मृतक की पहचान हो सके।
विज्ञापन

सोमवार दुपहर राहगीरों ने सुजड़ू चंगी के पास सड़क किनारे एक वृद्ध को अचेत अवस्था में पडे़ देखा। उसके मुंह से खून बह रहा था। वह यहां कैसे आया, यह पता नहीं लग सका। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सिविल हास्पिटल में भिजवाया, मगर पहुंचते ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। सफेद कुर्ता पायजामा पहने वृद्ध की उम्र करीब 65 साल प्रतीत होती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसका अचानक दौरा पड़ा और वह सड़क पर जा गिरा। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जीसी शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक के पास से कोई फोन या कागजात आदि भी नहीं मिला है। इस संबंध में आसपास के थानों की पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें