फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों का स्वागत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बरेली में हुई क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 में जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने गोल्ड मेडल जीता। जीत कर आई टीम का विद्यालय में स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने बताया कि विद्यालय के नौ खिलाड़ियों का अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। अंडर-14 में गोल्ड मेडल पाने वाले खिलाड़ियों में तेजस्वी, जयंत, निखिल, तनिष्क, मनु, जतिन चौधरी, किसलय पंत, सलीम चौधरी, मनु प्रताप सिंह, आर्यन कुमार, नसीम, दिवाकर रहे। अंडर-19 में विक्रांत पंवार, नीरज, दीपक पंवार, आदित्य, आशीष सहरावत, हनी तोमर, मनीष कुमार, आदर्श, शिवम कुमार, गगन तोमर, गौरव कुमार रहे। प्रशिक्षक सुधीर कुमार एवं आचार्य पवन सैनी का प्रबंध समिति ने टीम के अच्छे प्रदर्शन पर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रीड़ा प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर साकेत कालोनी में कक्षा चार और पांच के 120 छात्र-छात्राओं ने शिशु मंदिरों की क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लिया। साकेत स्कूल के 14 छात्रों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य संजीव राजपूत ने बताया कि कुश्ती में 38 किग्रा में नीरज ने प्रथम स्थान पाया। प्रिंस पाल, कीर्ति चौहान, सुचिता आर्य, उर्वशी, निखिल पाल ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें