फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य का वॉलीबाल में श्रेष्ठ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य का वॉलीबाल मेें श्रेष्ठ प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी में कक्षा 11 के छात्र आदित्य ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया। संस्था निदेशक पीके निर्वाल ने छात्र को सम्मानित किया।
आदित्य का चयन पहले मुजफ्फरनगर स्टेडियम टीम में हुआ। इसके बाद राज्य स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल ओपन स्टेट स्पोर्ट्स ड्यूटी मीट-2017 के लिए हुआ। नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद की ओर से मुकाबले हुए। आदित्य ने अपनी टीम की ओर से खेलते हुए अथाई क्लब समेत अन्य बीस टीमों के सभी खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर आदित्य ने व्यक्तिगत तौर पर प्रथम स्थान हासिल किया। संस्था निदेशक पीके निर्वाल, प्रधानाचार्य मेघराज सिंह, कोच विजय लाटियान, विकास बालियान ने होनहार खिलाड़ी को सम्मानित कर उसका उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमजी पब्लिक स्कूल में मना ग्रैंड पेरेंट्स डे
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी को सम्मानित किया गया। बच्चों ने अपने ग्रैंड पेरेंट्स के मनोरंजन के लिए अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य जीबी पांडे ने मां सरस्वती के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कोआर्डिनेटर मोनिका गर्ग ने पेरेंट्स का स्वागत किया। बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने जहां नृत्य गीत और संगीत से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपने ग्रैंड पेरेंट्स का स्वागत किया, वहीं बच्चों की सुन्दर प्रस्तुतियों से भाव-विभोर किया। डॉ एचपी मलिक, शशी जिंदल, मौ. नईमुलजमां, शाहिदा परवीन आदि को शॉल और बुकें भेंट कर सम्मानित किया। प्राइमरी विंग की इंचार्ज बेला आनंद ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें