महोत्सव में बच्चों की शानदार प्रस्तुति
मुजफ्फरनगर। दस दिवसीय गणपति महोत्सव में द दून वैली स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति से सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम भारतीय संस्कृति पर आधारित रहे।
नईमंडी के इंदु पैलेस में चल रहे कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणपति के वंदन से हुआ। बच्चों ने दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति दी। भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति के साथ पौधरोपण को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम हुए। राजकिशोर गुप्ता, प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, अनुराग सिंघल आदि का योगदान रहा। गणपति महोत्सव समिति के सदस्यों ने बच्चों को पुरस्कृत किया।