फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा संग में रंग गए श्याम बिहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भक्तों ने फूलों की होली खेली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राधे-राधे संकीर्तन संघ के तत्वावधान में राधे रानी का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भगवान श्याम सुंदर की अनेक लीलाओं का मधुर मंचन किया गया। श्रद्धालुओं ने फूलभरी होली का आनंद लिया।
जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में राधाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसमें वृंदावन के आर्टिस्टों ने प्राकृतिक फूल का बंगला बनाया। जिसमें श्री युगल सरकार और छोटे-छोटे बाल गोपालों को सुंदर श्रृंगार कराया गया। पंडित इंद्रेश पाठक ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराई। जिसमें मुख्य यज्ञमान पंकज अग्रवाल, विनोद, मनोज शर्मा आदि रहे। मुख्य अतिथि सुनील ग्रोवर ने दिव्य ज्योति जगाई। इसके बाद भजन रसधारा का आयोजन किया। जिसमें राधा के संग में रंग गए श्याम बिहारी भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। कलाकारों ने राधा-कृष्ण का मयूर नृत्य प्रस्तुत किया। भक्तों ने फूलों की होली का आनंद लिया। कार्यक्रम में श्री श्याम सरकार को छप्पन भोग लगाया गया। कार्यक्रम संरक्षक नीरज अग्रवाल, राजीव राठी, नेपाल दत्त शर्मा, सुंदर शर्मा, अजय तायल, राजीव मित्तल, शिशुकांत, अनुकूल ङ्क्षबदल, अनिल अग्रवाल, संजय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर में शोभायात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। गांधी नगर के श्री श्यामा-श्याम मंदिर में श्रीराधाष्टमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र में राधा-कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। श्रद्घालुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। क्षेत्र की परिक्रमा कर शोभायात्रा मंदिर पर आकर संपन्न हुई। बाद में प्रसाद वितरित किया गया। ललित अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, अर्जुन गर्ग, राधेश्याम गोयल, आदित्य अग्रवाल, प्रमोद , विशाल गर्ग, पंचदीप आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें