फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति (भुईयार) के जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन कर जाति प्रमाणपत्र बनवाने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भुईयार जाति के लोगों ने उनके अनुसूचित जाति के जाति प्रमाणपत्र बनाने की मांग को लेकर एडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर अपनी मांगों का एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ सचिव एवं भाजपा नेता अमित राठी के नेतृत्व में मोरना गांव बेलड़ा, बहुपुरा आदि गांवों के रहने वाले भुईयार समाज के लोग एकत्र होकर बुधवार को कचहरी में पहुंचे। अपनी मांग को लेकर एडीएम प्रशासन कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि उनकी जाति पूर्वजों के समय से अनुसूचित जाति में आती है। उनके पूर्वजों के तहसील स्तर से अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनते आ रहे हैं। हाईकोर्ट के एक आदेश में भी भुईयार जाति को वैधानिक रुप से अनुसूचित जाति माना गया है। आरोप था कि जब वे जनवाणी केंद्र पर जाति प्रमाण पत्र प्रमाण पत्र बनवाने जाते हैं तो उनकी जाति का अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र को अस्वीकृत कर दिया जाता है। एडीएम को ज्ञापन देकर जानसठ तहसील के तहसीलदार को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनाने के आदेश जारी करने की मांग की। मौके पर राकेश सिंह, राजपाल, मनोज, अरुण कुमार, सत्यवीर, दुर्गेश, गुलाब सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें