फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में 5 लाख रुपये के जीरो बैलेंस टिकट दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बहनों ने उठाया तोहफे का लाभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन पर बहनों ने पांच लाख रुपये की यात्रा की है। महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा मिलने पर भारी भीड़ रही। डिपो की बसों में महिलाओं की अच्छी संख्या दर्ज की गई। जिसके चलते डिपो को फ्री सफर में पांच लाख रुपये का फटका लगा है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर सूबे में योगी सरकार ने महिलाओं को रोडवेज, प्राइवेट बसों में मुफ्त सफर का तोहफा दिया था। चौबीस घंटे के फ्री सफर में महिलाओं की रिकार्ड संख्या दर्ज की गई। जिन्होंने रोडवेज बसों में सफर किया गया है। मुजफ्फरनगर डिपो से करीब निगम और अनुबंधित की करीब 138 बसों को दौड़ाया गया। इसके अलावा खतौली डिपो की बसें अलग से शामिल है। बसों में जो जीरो बैलेंस के टिकट जारी किए गए हैं, उनका किराया डिपो में करीब पांच लाख रुपये है। डिपो अधिकारी प्रति बस में महिलाओं के सफर करने की संख्या का आंकलन कर रहे हैं। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि बसों में महिलाओं के यात्रा करने का आंकलन किया जा रहा है। इसके लिए अलग से दो कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बुधवार शाम तक आंकड़े साफ हो सकेंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें