फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरबाजों की धरपकड़ के लिए फोर्स देगी पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्थरबाजों की धरपकड़ के लिए फोर्स देगी पहरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वालों की धरपकड़ के लिए आरपीएफ जुटी है। वहीं, सिविल पुलिस की कार्यशैली को लेकर आला अफसरों ने नाराजगी जाहिर की है। आरपीएफ के जवान घटनास्थल के नजदीक चौकसी रखने के साथ पहरा देंगे, ताकि ट्रेन पर पत्थर फेंकने वालों को दबोचा जा सके।
देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह से एसी है। 12 डिब्बों की यह ट्रेन 186 किमी के सफर में कुल आठ स्टेशनों पर रुकती है। रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर के क्षेत्र में ट्रेन पर बुधवार रात से पथराव किया जा रहा है। मामले में सिविल लाइन थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज है। उधर, ट्रेन पर पथराव का मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है। इसको लेकर आरपीएफ, स्टेशन के अधिकारियों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई क्षेत्रों में दबिश दी है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जबकि प्रकरण में सिविल लाइन पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठाए गए हैं। रात्रि में रेशू विहार या उसके आसपास क्षेत्रों में 100 डायल की गश्त तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आला अफसरों ने नाराजगी जाहिर की है। रेलवे सुरक्षा दल के जवान ट्रेन को मुजफ्फरनगर सीमा से पार करने के लिए पहरा देंगे। वहीं, आरोपियों की तलाश के लिए भी टीम लगाई गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने बताया कि सुरक्षा दल को निगरानी के लिए तैनात किया गया है। पथराव करने वालों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें