फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर को अपराधमुक्त व विकासशील बनाएंगे-एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर को अपराध मुक्त बनाएंगे : एसएसपी
विज्ञापन

खतौली। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा कि प्रदेश में जनपद मुजफ्फरनगर अपना अलग महत्व रखता है। हम सब मिलकर मुजफ्फरनगर को भयमुक्त, अपराधमुक्त और विकासशील बनाएंगे। इसके लिए आपस में सद्भाव बनाने को ग्राम स्तर पर पुलिस मित्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मीरापुर रोड स्थित सभागार में सभासद, ग्राम प्रधान समेत नगर एवं गांवों के संभ्रांत लोगों की बैठक बुलाई गई। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा कि अगर युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना है तो हम सबको मिलकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को रोकना होगा। आपस में भाईचारा बनाकर रहे। गांव के झगड़ों को गांवों में सुलझाएं और कोर्ट कचहरी से बचे। अगर आप में से 30 प्रतिशत लोगों ने भी लगातार छह महीने तक सामुदायिक पुलिसिंग स्तर पर कार्य कर लिया। इसके लाभ दिखने लगेंगे। एसएसपी ने अंत में संभ्रांत लोगों को जनपद को भयमुक्त, अपराधमुक्त और विकासशील बनाने की शपथ भी दिलवाई। संचालन सतेंद्र आर्य ने किया। बैठक में एसडीएम कन्हई सिंह, सीओ सूक्ष्म प्रकाश, इंस्पेक्टर प्रीतम पाल सिंह समेत समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें