फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में 40 मजदूरों को सड़क पर छोड़ा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर रोडवेज बस से उतरकर पैदल जाते छत्तीसगढ़ से आए प्रवासी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रात में 40 मजदूरों को सड़क पर छोड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने एसडी ग्लोबल में रोके गए 40 मजदूरों को एक ट्रक में बैठा दिया। मजदूरों की दस साइकिल रखवा ली। ट्रक चालक एक किमी चलते ही संधावली गांव से पहले ही मजदूरों को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। रात के अंधेरे में बेबसी की हालत में मजदूर सड़क पर ही सहारे की तलाश कर रहे हैं।
लुधियाना से बिहार के समस्तीपुर, भागलपुर और पूर्णिया के श्रमिक साइकिल से ही अपने गंतव्य की ओर निकले थे। इन्हें रविवार को नईमंडी पुलिस ने रोककर एसडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में ठहरा दिया गया था। इनसे पहले दस मजदूर पंचकुला से पैदल आ रहे थे, उन्हें भी पुलिस ने एसडी ग्लोबल में ही रोक रखा था। सोमवार को दिन में ढाई बजे नईमंडी पुलिस ने इन सभी मजदूरों को एक ट्रक में बैठाया और कहा कि यह तुम्हें लखनऊ में उतार देगा। ट्रक चालक संधावली गांव से पहले ही मुख्य मार्ग पर इन मजदूरों को उतारकर चला गया। उन्नाव निवासी सुधा ने बताया कि उनके साथ पांच बच्चे हैं वे दस लोग हैं। हमें सड़क पर छोड़ दिया अब कहां जाएं। बिहार के भागलपुर निवासी सत्यम यादव, अनेश कुमार, पूर्णिया के नीरज, समस्तीपुर के रोशन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उनकी साइकिल भी रख ली और अब उन्हें सड़क पर छोड़ दिया वे लोग कैसे जाएं। सूचना मिलते ही नईमंडी इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंच गए और मजदूरों को घर पहुंचाने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उधर, दोपहर से शाम तक सड़क पर भूखे पड़े मजदूरों की सूचना पर कांग्रेस नेता सलमान सईद मौके पर पहुंचे और मजदूरों को भोजन कराया। उन्होंने सरकार की व्यवस्था पर सवाल भी खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा
- संधावली के पास जो श्रमिक मिले है उन्हें देवबंद क्षेत्र से ट्रक में बैठाया गया था। जनपद के अन्य स्थानों से साइकिल रखने की शिकायत की जांच कराई जा रही है, दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
अभिषेक यादव, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें