फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से खादर में भेजा, बिजनौर से लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड से खादर में भेजा, बिजनौर से लौटाया
विज्ञापन

भोपा (सहारनपुर)। प्रवासी मजदूर अब मुख्य मार्ग पर तो नहीं दिख रहे, लेकिन उत्तराखंड के गांव चंद्रपुरी से उन्हें गंगा खादर में भेज दिया गया। वे 25- 30 किलोमीटर तक जंगल में भटकते रहे। किसी तरह गंगा पार कर बिजनौर की सीमा के गांव इंच्छावाला पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें वहां से लौटा दिया तो फिर भटकते हुए शुकतीर्थ आ गए।
विज्ञापन

बिहार, संतकबीर नगर, बरेली, शाहजहांपुर, महाराजगंज को जाने वाले प्रवासी मजदूर बिजनौर, मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड के जिला हरिद्वार से लगने वाले गंगा खादर में भटक रहे हैं। दो दिन से 25-30 किलोमीटर पैदल चलकर किसी तरह शुकतीर्थ पहुंच रहे हैं। मजदूरों ने बताया कि उन्हें उत्तराखंड के थाना खानपुर के गांव चंद्रपुरी से आने वाले मजदूरों को गंगा खादर की ओर भेज दिया जाता है। मजदूर किसी तरह नाईवाला और बिजनौर की सीमा के गांव इंच्छावाला तक पहुंच जाते हैं। वे नाव से गंगा पार करते हैं। नाव चलाने वाले भी उनसे मोटी राशि लेते हैं या साइकिल रख लेते हैं। दो दिन से रास्ता भटककर शुकतीर्थ पहुंच मजदूरों ने बताया कि इंच्छावाला से बिजनौर पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। अब वे 10 किलोमीटर पैदल चलकर यहां आए हैं। प्रवासी मजदूरों को भोपा पुलिस ने शुकतीर्थ में ठहराकर भोजन की व्यवस्था कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने उत्तराखंड सीमा पर जाकर जानकारी की है। बिजनौर और उत्तराखंड के पुलिस से वार्ता भी हुई। जो मजदूर आएंगे उन्हें वहीं रोककर घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें