जिले में मिले 38 कोरोना संक्रमित
मुजफ्फरनगर। जनपद में बुधवार को 38 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं, 21 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या एक बार फिर छह सौ के आंकड़े को पार कर गई है।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुुमार चोपड़ा ने बताया कि बुधवार को जनपद में 1382 लोगों की कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से 38 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक सीएमओ ऑफिस कर्मचारी के साथ ही मंसूरपुर शुगर मिल के भी दो कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी को बेगराजपुर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 21 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें जरूरी दिशा-निर्देश देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। जनपद में अब कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 5,500 जा पहुंचा है, जिनमें से अब तक 4,730 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। जिले में अब एक्टिव कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा एक बार फिर छह सौ के आंकड़े को पार कर 606 पहुंच गया है। वहीं, जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव 80 मरीजों की मौत हुई है।