मामूली विवाद में मारपीट में छह लोग घायल
खतौली। क्षेत्र में अलग-अलग गांव में मामूली कहासुनी को लेकर हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए।
शराफत कॉलोनी निवासी दिलनवाज ने बताया कि मोहल्ले के ही दो युवकों को काम करने के लिए एक लाख दस हजार रुपये दिए थे। समय अवधि समाप्त होने पर जब अपने रुपये मांगे तो उक्त दोनों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। मारपीट में घायल हुए दिलनवाज ने अपना उपचार चिकित्सक के यहां कराने के बाद तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वही, दूसरी ओर गांव खानजहांपुर निवासी विकास ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी गांव के ही कुछ युवक आए और उसके साथ गालीगलौज करने लगे, जब उसने विरोध किया तब उसे बेरहमी से मारा। शोरशराबे उसे छुड़ाने पहुंचे उसके भाई प्रदीप को भी पीटकर घायल कर दिया गया।