लखनऊ में आयोजित टेबलेट वितरण कार्यक्रम में मौजूद श्रीराम कालेज के शिक्षक व विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले के 37 हजार छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार टैबलेट और स्मार्टफोन देगी। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के 106 छात्रों को मुख्यमंत्री ने टैबलेट दिया।
जिले में स्नातक शिक्षा ले रहे 37 हजार छात्र-छात्राओं को सरकार उपहार स्वरूप टैबलेट और स्मार्टफोन देने जा रही है। टैबलेट और स्मार्ट फोन पाने के बाद अपनी शिक्षा और अधिक अच्छे तरीके से पा सकेंगे। टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम की शुरूआत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने लखनऊ से की। लखनऊ में श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के 106 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट पाकर सभी छात्र खुश है। नोडल अधिकारी आलोक जैन ने बताया कि श्रीराम कॉलेज के सभी विद्यार्थी टैबलेट मिलने के बाद खुश हैं। सरकार की छात्रहित में यह अच्छी योजना है।
छात्र-छात्राओं का हुआ चयन
एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में 37 हजार छात्र-छात्राओं को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। योजना में ग्रेजुएट में पढ़ रहे सभी विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। सभी कॉलेजों से उनकी सूची मंगा ली गई है।
200 छात्र भेजे जाने थे लखनऊ
लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिले से 200 छात्र जाने थे। लेकिन लखनऊ केवल श्रीराम इंजीनियरिंग के 106 छात्र ही पहुंच पाए। अन्य किसी संस्था को कोई छात्र नहीं पहुंच पाया। अब सभी छात्रों को कॉलेजों में ही टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण होगा।
जिले में सोमवार से शुरू हो सकता है वितरण
जिले में टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण सोमवार से प्रारंभ हो सकता है। टैबलेट और स्मार्टफोन लेने के लिए तहसीलदार सदर के नेतृत्व में एक टीम लखनऊ पहुंच चुकी है। टैबलेट और स्मार्टफोन लेकर यह टीम रविवार को देर रात तक जनपद में पहुंच जाएगी। अफसरों का कहना है कि यदि समय से टीम आ जाती है, तो सोमवार से वितरण हो सकता है।