फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि और जर्जर तार बदलने पर खर्च होंगे 37 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऊर्जा निगम जनपद के विभिन्न बिजली घरों की क्षमता वृद्धि और जर्जर तारों को बदलवाने पर 37 करोड़ से अधिक रुपया खर्च करेगा। इसके साथ ही लाइनों का सुदृढिकरण और कई छोटे बिजली घरों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने और वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए ऊर्जा निगम बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत कई महत्वपूर्ण कार्य कराने जा रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं के समक्ष आने वाली समस्याओं के मद्देनजर किए गए सर्वेक्षण के आधार पर बिजनेस प्लान के तहत बजट तैयार किया गया है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद में 195 11/.04 केवी उपकेन्द्रों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। जिस पर करीब 5.53 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। बताया कि इसमें वर्कशॉप की क्षमा वृद्धि भी शामिल हैं। इसके अलावा 33केवीए लाइनों के सुदृढिकरण पर करीब दो करोड़, 11केवी लाइनों के सुदृढिकरण पर करीब पौने दो करोड़ और एलटी लाइन के जर्जर तारों को बदलवाने के लिए 31 लाख रुपये से अधिक का बजट तय किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में 55 स्थानों पर 11केवी और तीन स्थानों पर 33 केवी वीसीबी लगाई जाएंगी। इनके अलावा 40 स्थानों पर 33/11 केवी उपकेन्द्रोंं का सुदृढिकरण एवं उनकी सुरक्षा का काम कराया जाएगा।

ओवरलोड फीडरों का किया जा रहा विभक्तिकरण


मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद और शामली में आरडीएसएस योजना के तहत 32.41 करोड़ की लागत से 32 ओवरलोड फीडरों का विभक्तिकरण कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि कार्य शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें