फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद शुरु हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 3565 लोगों को टीका लगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में दो दिन बाद बृहस्पतिवार को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। कम वैक्सीन आने के बावजूद जिला अस्पताल समेत 27 स्थानों पर वैक्सीन लगाने का कार्य हुआ। बृहस्पतिवार को 3565 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 2000 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1565 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि जनपद को केवल 8500 वैक्सीन की डोज ही मिली हैं। जो बहुत कम हैं। वैक्सीन नहीं होने से दो दिन टीकाकरण नहीं हो सका था। वैक्सीन आने पर बृहस्पतिवार का टीकाकरण हुआ। वैक्सीन कम होने के कारण शुक्रवार को तो टीकाकरण हो जाएगा, मगर शनिवार को परेशानी हो सकती है। जबकि शनिवार से 18 साल से अधिक आयु वाले को वैक्सीन लगनी है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

एक हजार एंटीजन किट मिली
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना की जांच के लिए एंटीजन किट की कमी पड़ रही है, जिस कारण से एंटीजन जांच कम हो गई है। कोविड जांच सेंटरों पर भीड़ लगी है। सीएमओ ने बताया कि जिले को अब एक हजार एंटीजन किट मिली है, जिससे अब जांच की जाएगी। हालांकि यह किट बहुत कम है। इसके लिए विभाग से दस हजार किट की मांग की गई है, क्योंकि रोजाना एक हजार एंटीजन करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें