फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 डिग्री पहुंचा तापमान, घरों से बाहर नहीं निकल रहे लोग

Sat, 13 Apr 2019 12:15 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Heat wave alert - फोटो : G. pal
विज्ञापन
गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। शुक्रवार को पारा 35 डिग्री रहा। दोपहर में तेज गर्मी और धूप के कारण लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। रात में भी गर्मी बनी रहती है और मच्छरों का प्रकोप रहता है। कई दिनों से गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। पारा तेजी से बढ़ रहा है। दिन निकलते ही गर्मी शुरू हो जाती है। आधी रात तक लोग गर्मी से परेशान रहते हैं। पिछले कई दिनों से तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। न्यूनतम तापमान भी 20 से 22 डिग्री तक रहता है।
विज्ञापन


कड़ी धूप में दोपहर में लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। सड़कें सूनी होने लगी हैं। बृहस्पतिवार को जिले का तापमान 36 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे लगातार गर्मी बनी हुई है। गर्मी और मच्छरों के प्रकोप के साथ मलेरिया के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह का कहना है कि कर्मचारियों के चुनाव में लगे होने के कारण मलेरिया को लेकर अभियान नहीं चल पा रहा था। अब चुनाव संपन्न हो गया। मलेरिया को लेकर जागरूकता और जांच अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


बीते दिनों का तापमान
दिनांक    न्यूनतम    अधिकतम
सात अप्रैल    21.0    34.8
आठ अप्रैल    21.5    29.0
नौ अप्रैल    21.7    29.50
दस अप्रैल    19.0    35.5
11 अप्रैल    21.5    35.5
12 अप्रैल    20.8    35.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें