फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 32818 विद्यार्थी हाई स्कूल में होंगे पास

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के 32 हजार विद्यार्थी हाईस्कूल में होंगे प्रोन्नत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सूबे की भाजपा सरकार ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल यूपी बोर्ड परीक्षा-2021 निरस्त कर दी है, जबकि इंटर की परीक्षाएं परिस्थितियां अनुकूल होने पर जुलाई के दूसरे सप्ताह में कराने का निर्णय लिया है। शासन के इस निर्णय से जिले में हाईस्कूल के 32818 विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रोन्नत हो जाएंगे। शासन के निर्णय से बोर्ड के छात्रों का तनाव खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में इस वर्ष गत वर्ष से 4000 परीक्षार्थी अधिक थे। गत वर्ष 66 सेंटर थे। इस बार 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूल कॉलेज 276 हैं। जिले में हाईस्कूल में कुल 32818 विद्यार्थी है। अब यह सभी कक्षा 11 में प्रोन्नत हो गए हैं। इनके अलावा जिले में कक्षा छह से आठ तक के सभी 32974 विद्यार्थी पास हो गए हैं। कक्षा नौ और 11 के पंजीकृत सभी छात्र-छात्रा अगली कक्षा में प्रोन्नत हो गए हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल
संस्थागत: 32189
व्यक्तिगत: 629
कुल: 32818
इंटर
संस्थागत: 28884
व्यक्तिगत: 1802
कुल: 30686
कक्षा नौ कुल पंजीकृत: 28934
कक्षा 11 कुल पंजीकृत: 25466
कक्षा छह से आठ कुल पंजीकृत: 32974
हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थी 63504
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें