फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 32 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। साइबर अपराधी रोजाना अपने झांसे में किसी न किसी को फंसा रहे है। अब बुढ़ाना निवासी एक युवक को शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 32 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बुढाना निवासी सचिन अपने मोबाइल पर शेयर बाजार के बारे में आने वाले विज्ञापन देखता रहता था। इसी के चलते उसके मोबाइल पर इसी प्रकार के विज्ञापन आते रहते थे। वह शेयर में मुनाफा होता देखता रहता था। एक दिन उसके पास एक व्यक्ति ने शेयर बाजार में पैसा लगा कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया।
सचिन उसके झांसे में आ गया। साइबर अपराधी ने केपिटल ग्रोथ गाइड121बी व्हाटस एप ग्रुप से जोड लिया। इसके बाद उससे एक के बाद एक चार खातों में 32 लाख रुपये जमा करा लिए। बाद में उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें