मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में आवेदन करने वाले 79 लोगों ने योजना का पैसा लेने से इंकार कर दिया है। सर्वेयर कंपनी ने पालिका से सत्यापन कराने की मांग की। निस्तारण होने के बाद नए आवेदन लिए जाएंगे। जांच में कई आवेदकों के मोबाइल नंबर फर्जी पाए गए हैं। पालिका ने सर्वेयर कंपनी से भी एक कर्मचारी की मांग की।
जिले में करीब सात हजार आवेदन लंबित है। सर्वेयर कंपनी के जिला समन्वयक ब्रज देव ने बताया कि कर्टेलमेंट डीपीआर में वह आवेदक शामिल हैं, जिन्होंने योजना में आवेदन स्वीकार होने के बाद पैसा लेने से इंकार कर दिया है। इनको अपात्रता की श्रेणी में रखा गया है। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कर अधीक्षक नरेश शिवालिया को सूची का सत्यापन कराकर जल्द जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है। ब्यूरो