फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाह पर हमला, पीड़ितों का थाने में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गवाह पर हमला, पीड़ितों का थाने में प्रदर्शन
विज्ञापन

मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में खेत से घर लौट रहे गवाह पर आधा दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ितों ने भोपा थाने में प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष में भारी रोष व्याप्त है। कस्बे में शांति व्यवस्था को लेकर पीएसी बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

सचिन पुत्र देवेंद्र भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चौक निवासी सचिन पुत्र देवेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका कस्बा निवासी कृष्णपाल आदि लोगों के साथ पांच मई को रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था, जिसका मुकदमा भोपा थाने में नामजद दर्ज करा दिया था, जिसमें में सचिन गवाह है। इसी बात को लेकर कृष्णपाल, सन्नी आदि आए दिन गालीगलौज कर गवाही देने को लेकर जान से मारने की लगातार धमकी देते चले आ रहे थे। गवाह सचिन विगत शाम के समय संदीप पुत्र ओम कुमार के साथ खेतों से काम करके घर लौट रहे थे। जैसे ही कस्बे के निकट पहुंचे, तो घात लगाए बैठे युवकों ने धारदार हथियार, चाकू, सरियों आदि से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में सचिन और संदीप घायल कर हो गए थे। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार को थाने पर पूर्व चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र, हरेंद्र मलिक, डा. राजीव, रवि, अजय, मनोज, बिल्लू, प्रमोद, दीपक, राजीव, धर्मेन्द्र, गुडडू, मिन्टू, राजेंद्र, टुन्नू, अनिल, हरवीर, उदयवीर आदि ग्रामीणों ने आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी एमएस गिल ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का आश्वसन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें