फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी समृद्ध भारत निर्माण को श्रेष्ठ नागरिक बने : आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुति से शहीद जवानों को किया नमन
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के किड्स हेवन पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित भवन एवं वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति में मातृभूमि की रक्षा में शहीद जवानों को नमन किया। विशिष्ट अतिथि वैदिक संस्कार चेतना अभियान के संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि समृद्ध और सक्षम भारत के निर्माण में भावी पीढ़ी को श्रेष्ठ नागरिक बनाने का दायित्व निभाए।
रोहना रोड स्थित किड्स हेवन पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम अभ्युदय शहीद जवानों को समर्पित रहा। गीत, कविता और नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर समा बांधा। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि शिक्षण संस्थाएं राष्ट्र निर्माण की इकाई है और विद्यार्थी राष्ट्र का भविष्य हैं। भावी पीढ़ी को संस्कारयुक्त शिक्षा देकर ही उनके व्यक्तित्व का निर्माण होगा। अभिभावक एवं शिक्षक अपने आदर्श आचरण से छात्र-छात्राओं को प्रेरित करें। महापुरुषों और देशभक्तों ने संघर्ष, त्याग एवं बलिदान से भारत भूमि को सींचा है। उच्च शिक्षा के साथ बच्चों में सद्गुणों, नैतिक मूल्यों का समावेश जरूरी है। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर करियर बनाएं। रोजगारपरक शिक्षा से ही समाज की उन्नति संभव है। यह संस्था शिक्षा दायित्व को निष्ठा और मूल्यों से निर्वाह कर रही है। संस्थापक सुनीता धीमान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। स्कूल चेयरमैन डॉ. सुनील कुमार ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। एमडी सत्य प्रकाश धीमान तथा प्रधानाचार्य शोएब अहमद ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। शिव कुमार त्यागी, प्रमोद बालियान, राजेश गर्ग, गांधी बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य अनिता गौतम, डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, अरविंद त्यागी, भाजपा नेता जितार्थ त्यागी , धर्मेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन अखिलेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की विविधता के बिखेरे रंग
चरथावल। सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुति में छात्र- छात्राओं ने भारत की विविधता के रंग बिखेरे। कनिका, कार्तिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। खुशी, जुबैदा ने तिरंगा लहराएगा मिश्रित गीत से वाहवाही पाई। बेटी बचाओ पर वैष्णवी , सौम्या ने ओ री चिरैया गीत नाटिका से संदेश दिया। जाह्नवी, सुम्बुल, सानिया, अरीबा, शिक्षिका शिप्रा, मनु ने भाग लिया। अनिका जथरत, वंशिका, मनस्वी, मन्तशा, तनिष्का, अलीशा, श्री धर , नमन, समद, अफ्फान, रितिका आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें