फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1728 हाईस्कूल अभ्यर्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल अंग्रेजी तथा इंटर के बहीखाता, लेखाशास्त्र और गृह विज्ञान के प्रश्न पत्रों सहित कई अन्य विषयों की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 1728 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। खतौली के इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी में पंजीकृत 31337 में से 2991 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1728 अनुपस्थित रहे। इंटर बहीखाता तथा लेखा शास्त्र में 3954 में से 3686 मौजूद रहे और 268 ने परीक्षा छोड़ी। कृषि वनस्पति में 31, कृषि अर्थशास्त्र में छह, परिधान एवं रचना तथा सज्जा में तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। फल एवं खाद्य संरक्षण में पंजीकृत 53, पाक शास्त्र में छह छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। नर्सरी शिक्षण एवं शिशु प्रबंध में 106 में से 102, रंगीन फोटोग्राफी में 11 में से 10, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन में 39 में से 37, आटोमोबाइल में 19 में से 17, पौधशाला में आठ में से छह, एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण में पंजीकृत एक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुआ। आशुलिपि टंकण में 52 में से 51, सचिवीय पद्धति में 15 में से 13, टंकण हिंदी एवं अंग्रेजी में 23 में से 22, कंप्यूटर तकनीकी एवं रखरखाव में 62 में से 59 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में गृह विज्ञान में पंजीकृत 4088 में से 3943 परीक्षार्थी शामिल हुईं। 145 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें