फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष मितल का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष मित्तल का निधन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष और जिले के सीनियर वकील मनमोहन मित्तल का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वह डीएवी कॉलेज के लॉ के विभागाध्यक्ष भी रहे। उनके निधन से अधिवक्ताओं में शोक छाया रहा।
विज्ञापन

जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहर से दो बार विधायक रहे द्वारिका प्रसाद मित्तल के पुत्र मनमोहन मित्तल का बृहस्पतिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मनमोहन मित्तल 94 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे डीएवी कॉलेज के विधि विभाग के विभागाध्यक्ष भी रहे। कॉलेज से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने वकालत की और सिविल बार के वह अध्यक्ष भी रहे। अधिवक्ताओं में उनका सम्मान सर्वोपरि रहा। उनका शाम के समय नईमंडी शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी मृत्यु से जिला बार एवं सिविल बार में अधिवक्ताओं में शोक छा गया। वह अपने पीछे एक पुत्र रंजन मित्तल और दो बेटियां छोड़ गए हैं। उनके बेटे रंजन मित्तल भी अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें