फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द दौड़ेगी डबल ट्रैक पर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द दौड़ेगी डबल ट्रैक पर ट्रेन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेल यात्रियों को इसी माह खतौली-मुजफ्फरनगर के बीच रेलवे दोहरीकरण का तोहफा मिलेगा। मुजफ्फरनगर-खतौली के बीच 23 किलोमीटर डबल ट्रैक बनाने का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही डबल ट्रैक पर रेल दौड़ेगी, जिसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। आगामी 25 फरवरी को इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ होने की उम्मीद है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने बताया कि रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम पूर्णतया की ओर से है, इसी माह के अंतिम सप्ताह में खतौली और मुजफ्फरनगर के बीच डबल ट्रैक का शुभारंभ किया जाएगा। उसी दिन मुजफ्फरनगर स्टेशन के नए भवन का भी शिलान्यास है, इसके लिए रेल मंत्रालय ने करीब 11 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। यहां का स्टेशन काफी शानदार और भव्य एवं आधुनिक होगा। उधर, रेलवे सूत्रों का भी कहना है कि जल्द डबल ट्रैक पर रेलों का संचालन शुरु किया जाएगा। 19 फरवरी से रेलवे अधिकारियों के ट्रैक की जांच करने को दौरे प्रस्तावित है।

उज्जैनी एक्सप्रेस 20 फरवरी से फिर प्रारंभ होगी
मुजफ्फरनगर। उज्जैन से देहरादून के बीच चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस को रेलवे ने 20 फरवरी से फिर से चलाने की घोषणा की है। बीते दो माह से इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके चलने से दोपहर के समय सहारनपुर, देहरादून जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जर आंदोलन के कारण तीन ट्रेनें रद्द
मुजफ्फरनगर। राजस्थान में आरक्षण को लेकर चल रहे गुर्जर आंदोलन के कारण रेलवे ने देहरादून-बांद्रा अप एवं डाउन के अलावा गोल्डन टेंपल को रद्द कर दिया है। बृहस्पतिवार को तीनों ट्रेनों का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें