रोहाना कलां के ग्रामीणों ने मिनी टोल बंद कराया
रोहाना। टोल टैक्स से बच कर ग्राम रोहाना कलां से निकल रहे वाहनों पर मिनी टोल लगाकर शुल्क लेने पर ग्रामीणों ने विरोध कर बंद करवा दिया।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर टोल लगाकर वाहनों से टैक्स वसूला जाता है। टैक्स से बचने के लिए काफी संख्या में कामर्शियल और निजी वाहनों का ग्राम रोहाना कलां से आवागमन हो रहा था। जिससे टोल कंपनी को रोजाना लाखों रुपये का घाटा हो रहा था। कंपनी ने रोहाना कलां के रास्ते पर मिनी टोल लगाकर वाहनों से शुल्क लेना शुरू किया, तो ग्रामीणों ने विरोध कर टोल को हटवा दिया। कंपनी के पीडी एनपी सिंह को टूटी सड़क ठीक करवाने स्कूली बसों को नि:शुल्क निकलने के लिए अवगत कराया। ग्रामीणों को एक हफ्ते का आश्वासन दिया गया।