फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी के माध्यम से छोड़ी जाएगी राशन की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉटरी के माध्यम से छोड़ी जाएगी राशन की दुकानें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में सस्ते गल्ले के राशन में घोटाला उजागर होने के बाद 99 दुकानों को निलंबित कर दिया गया था। बाद में दुकानों का निरस्तीकरण करते हुए राशन विक्रेताओं के खिलाफ शहर के तीनों थानों में मुकदमे दर्ज हुए।
विज्ञापन

35 प्रतिशत फर्जी उपभोक्ता पाए जाने के बाद शहर में दुकानों की संख्या भी घटा दी गई है। अब 68 नई दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से कल (आज)होगा। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि शहर की सस्ते गल्ले की पुरानी 99 दुकानें निरस्त कर दी गई है। इन दुकानों के स्थान पर अब 68 नई दुकानों का आवंटन किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी। एडीएम वित्त की मौजूदगी में जिला पंचायत के सभागार में लॉटरी के माध्यम से दुकानदारों का चयन किया जाएगा। दुकान के लिए जिन लोगों ने आवेदन किया है, लॉटरी के माध्यम से उन सभी के नाम की पर्ची एक बॉक्स में डाल दी जाएगी। एक-एक दुकान के हिसाब से सभी दुकानों का इसी प्रकार आवंटन कर दिया जाएगा। राशन विक्रेताओं ने प्रक्रिया रोकने को इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें