फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में बंदर का आतंक, कई ग्रामीण घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदर के कारण ग्रामीण भयभीत
विज्ञापन

मोरना। गांव में बंदर के आतंक से ग्रामीणों में भारी दहशत व्याप्त है। बंदर ने हमला करके कई ग्रामीणों को घायल कर दिया है। बुधवार को बंदर ने बालिका को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदर को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव शुक्रतारी के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक माह से गांव में बंदर का आतंक व्याप्त है। बंदरों का झुंड खाने पीने की वस्तुओं को उठाकर ले जाता है तथा कपड़ों को फाड़ देते हैं। झुंड के बंदर ने अब तक दर्जनों ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया। बंदर ने गांव निवासी ईशू, सूरज, वंश, ओमवती, वैष्णो, सुजाता, ऋतिक आदि पर हमला कर घायल कर दिया। बुधवार को बंदर ने नरेश के घर में बैठे चार वर्षीय उदित पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बालक की चीख पुकार सुनकर मां मनीषा ने शोर मचाया तथा बंदर को वहां से भगाया। घायल उदित को चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बंदर को पकड़वाने को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें