फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव और स्वाति बने चैम्पियन

विज्ञापन
विज्ञापन
संजीव और स्वाति बने चैंपियन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक चैंपियनशिप छात्र संजीव कुमार और छात्रा स्वाति पाल ने जीती। अंतिम दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसडी कॉलेज में अंतिम दिन खेलों का शुभारंभ प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के बाद महिला और पुरुष दोनो वर्गों के चैंपियन की घोषणा की गई। महिला वर्ग में बीए प्रथम वर्ग की स्वाति पाल और पुरुष वर्ग में बीपीएड प्रथम वर्ष के संजीव कुमार चैंपियन बने। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने दोनो चैंपियनों को 2100-2100 नकद पुरस्कार दिया। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। आखिरी दिन हुए खेलों में 5000 पुरुष वर्ग की दौड़ में शुभम प्रथम, विकास द्वितीय, निर्भय तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में अतुल प्रथम, तरुण पंवार द्वितीय, सन्नी तृतीय स्थान पर रहे। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ एसएन सिंह ने कॉलेज में खेल गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ अशोक त्रिपाठी ने किया। डॉ निशा अग्रवाल, डॉ अजय पाल, डॉ विशम्बर, डॉ अलका बंसल, डॉ पीके श्रीवास्तव, रजनीश शर्मा, वैभव कुमार, अरूण कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें