बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी
देवबंद (सहारनपुर)। रविवार को हलकी बूंदाबांदी होने से ठंड एकाएक बढ़ गई, अधिकतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस की कमी भी आई है। ठंड के कारण दिनभर आसमान में बादल छाए रखने से लोग अधिकांश समय घरों में कैद रहे।
पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाने से लोग धूप के लिए भी तरस गए। रविवार को बूंदाबांदी हो गई जिससे ठंड में इजाफा हो गया। हालांकि कुछ देर के लिए सूर्यदेव चमके लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला पाई। एक तो ठंड ऊपर से रविवार को छुट्टी होने के कारण लोग घरों से कम ही बाहर निकले। लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वैधशाला में अधिकतम तापमान 18.8 और न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वैधशाला इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि बूंदाबांदी होने से अधिकतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। लेकिन शीत लहर के प्रकोप से अभी जल्दी निजात मिलने वाली नहीं है।