छह दिन बाद मिला लापता युवक का शव
चरथावल। छह दिन पहले कुंभनगरी में प्लाईबोर्ड लेकर गए ट्रक के गंगा में पलटने से कुल्हेड़ी के युवक डूब गया था। परिजनों द्वारा छह दिन की कड़ी मशक्कत करने के बाद मंगलवार सुबह युवक को शव संगम पुल के निकट बरामद हो गया। परिजन शव को लेकर गांव के लिए चल दिए है।
कुल्हेड़ी गांव का फरियाद (18) 26 दिसंबर को यमुनानगर से प्लाईबोर्ड लेकर गए ट्रक के साथ गया था। युवक ट्रक पर क्लीनर था। 27 दिसंबर को कुंभनगरी में अस्थायी पुल धंसने से रेलिंग तोड़ते हुए ट्रक गंगा में समा गया था। उस दौरान बुढ़ाना क्षेत्र का चालक बच गया था। लेकिन कुल्हेड़ी का युवक गंगा में लापता हो गया। युवक को तलाशने के लिए पिता कामिल, चाचा गफ्फार आदि परिजन 28 दिसंबर को प्रयागराज पहुंच गए थे, लेकिन युवक का शव नहीं मिल पा रहा था। प्रधान पुत्र फरमान ने बताया कि संगम के किनारे पुल पर उतराता हुआ फरियाद का शव मिल गया है। परिजन लेकर गांव के लिए चल दिए है।
तमंचे समेत युवक को दबोचा
चरथावल। हिंडन चौकी प्रभारी संजय त्यागी ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम एहतशाम पुत्र इंतजार निवासी कुल्हेड़ी बताया। पुलिस का कहना है कि आरोपी रिहान ओर हाफिज गैंग का सदस्य है। उस पर कई मामलों में मुकदमे दर्ज है।